फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime, firozabad, loot

पुलिसकर्मी बनकर चेक किया सामान, लाखों के जेवर लूटकर फरार

Mon, 24 Feb 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime, firozabad, loot
थाना मक्खनपुर क्षेत्र में दम्पत्ति के साथ लूट की घटना के बाद थाने पहुंचा पीड़ित - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सहारनपुर में तैनात एयरफोर्स के जूनियर वारंट आफीसर और उनकी पत्नी से पुलिसकर्मी बनकर इंडिका सवार बदमाशों ने दिन दहाडे़ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। मक्खनपुर सिक्सलेन पुल के पास दोनों को कार से उतारकर फरार हो गए। मौके पर एसपी देहात व सीओ शिकोहाबाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। आभूषण सहित लूटे गए सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के दरिगापुर भारौल निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह नगला नरैनी निवासी भांजे सोनू की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहारनपुर से पत्नी कुसुम के साथ आए थे। शनिवार रात को अपने नगला भाऊ निवासी रिश्तेदार (साढ़ू) धर्मेंद्र के घर पर रुक गए थे। रविवार सुबह गांव जाने के लिए धर्मेंद्र ने शिवेंद्र सिंह व पत्नी को सुभाष तिराहे पर छोड़ दिया था। सुभाष तिराहे पर दंपती वाहन का इंतजार कर ही रहे थे।
विज्ञापन

तभी इंडिका सवार आकर रुके। शिवेंद्र से पूछा कि कहां जाना है। सिरसागंज जाने की बात कही तो दोनों को बैठा लिया। कार सवार तीन लोग थे। कार जैसे ही जिला मुख्यालय निकलने के बाद मक्खनपुर के पास पहुंची, तो उसमें सवार एक बदमाश ने फोन पर बात करते हुए कहा कि सिरसागंज में लूट के साथ हत्या हो गई है। तत्काल चेकिंग करें। गाड़ी चेकिंग करने के नाम पर कार सवार बदमाशों ने कार को मक्खनपुर में ओवरब्रिज के पास रोक लिया। बदमाशों ने झांसा देते हुए दंपती से कहा कि हम पुलिसविभाग से हैं, आप लोगों को चेकिंग के लिए थाने चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवेंद्र बदमाशों के मंसूबे समझ नहीं पाए और उनके झांसे में आ गए। शिवेंद्र ने कहा कि ने थाने ले जाने के बजाय यहीं हमारे सामान की चेकिंग कर लो...। कार सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी बन कर कार से सामान बाहर निकालने के साथ चेकिंग शुरू कर दी। कार की चेकिंग के दौरान उक्त लोगों ने शिवेंद्र के पास रखे बैग नीचे उतार लिए। बदमाशों ने बैग में रखी सोने की चार चूड़ी, गले के दो हार, एक सोने की चेन के साथ अन्य सामान को निकालकर लिफाफे में बंद कर दिया। इसी दौरान सामान की लिस्ट बनाई और हस्ताक्षर कराए। तभी दंपती को दूसरा लिफाफा थमाकर भाग गए।
करीब दस लाख रुपये कीमत का सामान ले गए
दंपती भांजे की शादी में भात का सामान लेकर जा रहे थे। इनमें बदमाशों द्वारा लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब सात लाख रुपये और अन्य सामान करीब तीन लाख रुपये का बताया गया। लूट के शिकार हुए दंपती लोगों से पूछते हुए घटनास्थल से करीब डेढ़ किलो मीटर दूर थाना मक्खनपुर पहुंचे। उन्होंने थाने में पुलिस को जानकारी दी।
दिन दहाडे़ हुई घटना से फैली सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ शिकोहाबाद इंदुप्रभा सिंह के साथ अन्य फोर्स पहुंच गई। पीड़ित दंपती के साथ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर भी पहुंचे और मौका मुआयना किया। दिन दहाडे़ हुई घटना से सनसनी फैल गई। इस मामले में थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है।
सहारनपुर में तैनात एयरफोर्स के जूनियर वारंट ऑफीसर दंपती टप्पेबाजी का शिकार हो गए हैं। दोनों सुभाष तिराहे से बैठे थे, इसलिए मामला थाना उत्तर में दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसओजी के साथ थाना टीमों को लगाया गया है।

- राजेश कुमार - एसपी देहात फिरोजाबाद।
एयरफोर्स के जूनियर वारंट ऑफिसर शिवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी कुसुम के साथ पुलिसकर्मी और अधिकारी बनकर लूटपाट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस घटनाक्रम के खुलासे को टीम जुटी है। बदमाश जो सामान ले गए हैं, उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।
नीरज मिश्रा - एसओ थाना उत्तर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed