{"_id":"6016f67f8ebc3e340d28e8ae","slug":"crime-accident-police-dead-tractor-firozabad-news-agr478739434","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के रौंदने से घायल हुए एक और वृद्घ ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के रौंदने से घायल हुए एक और वृद्घ ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। शनिवार को ट्रैक्टर के रौंदने से पत्नी की मौके पर ही मौत के बाद पति ने भी आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं एक अन्य घायल का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के पास ट्रैक्टर ने चार लोगों को उस समय रौंद दिया जब वो अपने खेतों की रखवाली करने के लिए सड़क के किनारे बैठे हुए थे। तभी अचानक झपारा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने चारों को रौंद दिया।
रौंदने से जहां रमेश चंद्र (75) पुत्र बाबूराम निवासी नगला शयोंराम थाना जसराना, अजुध्या श्री (60) पत्नी रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं हालत गंभीर होने पर रामबाबू (65) पुत्र गंगा सिंह, राजवीर उर्फ गप्पू पुत्र बाचाराम निवासीगण नगला हरिपाल थाना जसराना को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। उपचार के दौरान शनिवार देर रात्रि रामबाबू की भी मौत हो गई। गंभीर हालत में अभी भी राजवीर का उपचार चल रहा है। मृतक रमेश के भतीजे धनपाल सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया उपचार के दौरान एक और वृद्ध की मौत हुई है। तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।