{"_id":"6aac3d4b25106827ad0a33c9","slug":"trees-and-poles-toppled-by-storm-and-rain-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-185183-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आंधी-बारिश से पेड़ और पोल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आंधी-बारिश से पेड़ और पोल गिरे
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी/खैरगढ़/अरांव। जिले में बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक छाए काले बादलों के साथ आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। आंधी के कारण कई स्थानों पर नीम व अन्य बड़े पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली के खंभों पर गिर गए, जिससे ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई। हादसों में दो किसानों की दो भैंसें भी मर गईं। पारसनाथ मार्केट में दीवार गिरने से एसआरके कॉलेज के एक कमरे की छत भी ढह गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
रामलीला चौराहा स्थित पारसनाथ मार्केट में मनोज कुमार की दुकान के ऊपर की दीवार आंधी से गिर गई। दीवार गिरने से पास स्थित एसआरके कॉलेज के एक कमरे की छत भी ढह गई। हादसे में मनोज की दुकान का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, फिरोजाबाद से हाथवंत जाने वाले मार्ग पर जखारा के पास पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और बिजली का पोल टूट गया। वाहनों को खैरगढ़ होकर जाना पड़ा।
अरांव क्षेत्र के गांव फजलनगर में नीम का पेड़ गिरने से उसके नीचे बंधी रवि यादव की भैंस दब गई। बुलडोजर बुलाकर पेड़ हटवाया गया, लेकिन तब तक भैंस मर चुकी थी। इसी तरह खैरगढ़ के नगला भवानी मजरा कांस में नीम का पेड़ गिरने से चंद्रपाल की भैंस भी दबकर मर गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा व पुलिस टीम ने लेखपाल को रिपोर्ट बनाकर मुआवजे के लिए सूचित किया है।
विज्ञापन
मिर्च की फसल में भरा पानी, किसान परेशान
आंधी और बारिश से नारखी क्षेत्र के गांव राजपुर, सलेमपुर, ओखरा, हंसराम गढ़ी और नारखी में मिर्च की तैयार फसलों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि जलभराव और नमी से फसल में गलन रोग व संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। किसान पंप लगाकर खेतों से पानी निकासी के काम में जुट गए हैं। बारिश के चलते शहरी इलाकों में भी कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति बनी रही।