फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused declared fugitive warrant issued

Firozabad News: जानलेवा हमले का आरोपी राहुल भगोड़ा घोषित, स्थायी वारंट जारी

Fri, 18 Sep 2026 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused declared fugitive warrant issued
फिरोजाबाद। घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने और धमकी देने के मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी राहुल सिकरवार को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। एडीजे/त्वरित न्यायालय-2 विमल वर्मा की अदालत ने आरोपी के खिलाफ स्थायी गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए पत्रावली को दफ्तर दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2015 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें मथुरा नगर, थाना उत्तर निवासी राहुल सिकरवार (वर्तमान निवासी रामा की गढ़ी, थाना एत्मादपुर, आगरा) आरोपी है। मामले में सह-आरोपियों की मुख्य पत्रावली में गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। आरोपी राहुल सिकरवार लगातार अदालत से गैरहाजिर चल रहा है। इस पर अदालत ने उसे फरार आरोपी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस पत्रावली पर लाल स्याही से अंकित किया जाए कि यह पत्रावली विनष्ट न होने योग्य है। आदेश की एक-एक प्रति एसएसपी फिरोजाबाद और आगरा पुलिस को भेजी गई है। पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। इसके बाद अभिलेखागार से पत्रावली तलब कर उसका विचारण पुनः शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed