फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cricket Academy began in Firozabad, Nikregi talent

फीरोजाबाद में शुरू हुई क्रिकेट एकेडमी, निखरेंगी प्रतिभाएं

Mon, 02 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cricket Academy began in Firozabad, Nikregi talent
शहर के खिलाड़ियों को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव एवं आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने मुख्य रूप से जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) द्वारा संचालित फीरोजाबाद क्रिकेट  एकेडमी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

ओम ग्लास मैदा पर फीरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन यदुवीर सिंह ने राजीव शुक्ला को गेंद खिलाकर किया। राजीव शुक्ला ने कहा कि हर जिले में जिला क्रिकेट संघ द्वारा एकेडमी का संचालन किया जाए तो यूपी में क्रिकेट की नई नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी। उन्होंने उत्तर  प्रदेश क्रिकेट संघ की अधिकृत गौरहरि सिंघानियां क्रिकेट एकेडमी से मान्यता देने का आश्वासन दिया। फीरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी के मैनेजर विकास पालीवाल, कोच राजेश यादव की सराहना की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव केशव लहरी ने  फीरोजाबाद जनपद के क्रिकेट प्रतिभाओं की उपेक्षा और उत्तर प्रदेश में  विभिन्न आयु वर्गों के चयन में पक्षपात क्षेत्रवाद की समस्याओं से भी अवगत  कराया। इस अवसर पर संयोजक शिवकांत ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदानकिया।  कार्यक्रम में विजय गोयल, विजय अग्रवाल, नीलमणि चतुर्वेदी, अमित गुप्ता,  राघव, तुषार शर्मा, अनुराग गुप्ता, राघव देव, अंकित जैन, मोहम्मद राशिद आदि  लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed