{"_id":"67855fe94e02b72fa0041096","slug":"cow-died-due-to-electric-current-cow-servants-demonstrated-and-expressed-anger-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-140811-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: करंट से गाय मरी, गो सेवकों ने प्रदर्शन कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: करंट से गाय मरी, गो सेवकों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
Tue, 14 Jan 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
12, टूंडला के भूत चौराहे पर गाय के मरने पर रोष जताते गोसेवा महासंघ के पदाधिकारी।
- फोटो : 12, टूंडला के भूत चौराहे पर गाय के मरने पर रोष जताते गोसेवा महासंघ के पदाधिकारी।
टूंडला। लाइनपार के रेल परिक्षेत्र में सोमवार शाम नाले के पास लगे खंभे में करंट आने से एक गाय मर गई। मौके पर पहुंचे गो-सेवकों ने घटना को लेकर रोष जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। रेल अधिकारियों ने मामले की जांच कराते हुए मामला शांत कराया। लाइनपार क्षेत्र के भूत चौराहे के पास सोमवार शाम पांच बजे के करीब एक निराश्रित गाय घास खा रही थी। इस बीच वह रेलवे के विद्युत खंभे से छू गई। खंभे में करंट आने से गाय उससे चिपक गई। गाय को खंभे से चिपका देख लोगों ने उसे डंडे आदि से हटाने का प्रयास किया, जब तक लोगों ने उसे खंभे से हटाया तब तक वह मर चुकी थी।
गाय के मरने की सूचना पर अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री लोकेंद्र सिंह पोनियां और प्रदेश महामंत्री संगठन रामतीर्थ सिंह चक अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जिम्मेदार रेल अधिकारी के वहां पहुुंचने की बात कही। डिप्टी सीटीएम के बाहर होने पर स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने डिप्टी सीटीएम द्वारा दिए निर्देश के मुताबिक जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर सेवकों ने गाय का अंतिम संस्कार कराया। इस मौके पर मयंक ठाकुर, रवि चौहान, शुभम चौहान, गोविंद सिंह, बोबेंद्र सिंह, मनोज चक, प्रशांत शर्मा, अंशु पंडित, कालू पंडित, रामप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।