{"_id":"6ab77dcba05f6c0e2a0f132d","slug":"5-86-lakh-paid-without-road-construction-alleged-irregularity-reported-in-etmadpur-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब कर डाला: बिना सड़क बनाए 5.86 लाख का लिया भुगतान! मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब कर डाला: बिना सड़क बनाए 5.86 लाख का लिया भुगतान! मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत
Sat, 26 Sep 2026 01:39 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:39 PM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के चावली गांव में सड़क निर्माण कराए बिना ही ₹5.86 लाख का भुगतान किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जांच और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सड़क। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर के गांव चावली में सड़क निर्माण कार्य कराए बिना ही भुगतान जारी करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है।
गांव चावली के सतीश चंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में बताया है कि क्षेत्र पंचायत की ओर से गांव चावली में मुलायम सिंह के घर से अख्तर खान के घर तक सड़क निर्माण का कार्य बिना कराए ही 5,86,406 रुपये का भुगतान 1 जून 2026 को फर्जी तरीके से कर दिया गया है।
सतीश चंद्र ने सरकारी धन के गबन में लिप्त दोषी अधिकारी और कर्मचारियों की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ विजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी।