फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   COUPLERS boxcar breakdown occurred Train apart

कप्लर टूटने से मालगाड़ी हुई ट्रेन पार्ट

Fri, 28 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
कानपुर रेलखंड पर टूंडला-फीरोजाबाद स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी का कप्लर टूट गया और ट्रेन दो भ्ााग में बंट गई। एक हिस्से को लेकर इंजन कई किलोमीटर आगे निकल गया, अलग हुए डिब्बे कुछ दूर जाकर ट्रैक पर रुक गए। बाद में ट्रेन को पुश कर हिरनगांव स्टेशन ले जाया गया, जहां टूटे कप्लर को बदलकर ट्रेन को चलाया गया। करीब तीन घंटे तक ट्रैक बाधित रहा और इसके चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

 घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है। टूंडला रेलवे स्टेशन से दो गुड्स ट्रेनों को जोड़कर इस ट्रेन को तैयार किया गया था। ट्रेन हिरनगांव के निकट पहुंची, तभी अगली ट्रेन के छठवें डिब्बे का कप्लर से कप्लर टूट गया। इसके चलते यह ट्रेन दो भागों में बंट गयी। रेल चालक को जैसे ही ट्रेनपार्ट की जानकारी हुई उसने ट्रेन को रोक दिया और घटना से नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। ट्रेन के दो भागों में बंटने के जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पीछे जा रहीं ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इसके साथ ही टूंडला से टीएक्सआर डिपार्टमेंट को भेजा गया, किंतु विभाग को उसे सही करने में सफलता नहीं मिली।तब ट्रेन को पिछली ट्रेन के माध्यम से पुश करके हिरनगांव स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने टूटे कप्लर को बदला और करीब आठ बजे इस ट्रेन को आगे चलाया गया। इसके चलते पीछे ही जा रही टूंडला-कानपुर पैसेंजर, बरेली-फरुखाबाद पैसेंजर, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जोधपुर-हाबड़ा एक्सप्रेस एवं गुड्स ट्रेनों सहित करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनों के लेट होने पर उनमें सवार रेलयात्री खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed