फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Councilors rant about the tender process

टेंडर प्रक्रिया को लेकर पार्षदों में रार

Thu, 08 Apr 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Councilors rant about the tender process
नगर निगम में नगर आयुक्त को ज्ञापन देते पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम में भ्रष्टाचार और कमीशन मांगने के आरोप अब खुलकर सामने आने लगे हैं। शहर के पार्षदों मेें दो गुट बन गए हैं। एक गुट अधिकारियों और ठेकेदारों के पक्ष में और दूसरा गुट अधिकारी और ठेकेदार के विरोध में खड़ा हो गया है। बृहस्पतिवार को भाजपा समर्थित गुट ने प्रेसवार्ता कर टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। वहीं दूसरे गुट ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें टेंडर प्रक्रिया को निरस्त नहीं किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सीबी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में भाजपा समर्थित पार्षद विनीता अग्रवाल, फूल माला राठौर, रेखा यादव, विमला सिंह जादौन, पूनम शर्मा समेत कई भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम के जिम्मेदार सपा-बसपा की मानसिकता वाले कुछ पार्षद ठेकेदारों के साथ गठजोड़ कर टेंडर प्रक्रिया को मैनेज कर शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पार्षदों के प्रस्ताव पास नहीं हो रहे और ठेकेदारों के प्रस्ताव पर कमीशन लेकर मुहर लगाई जा रही है। वार्ता के दौरान भाजपा समर्थित पार्षदों ने कर्मचारियों के निलंबन, अटैचमेंट, कुछ चहेते ठेकेदारों को काम शुरू होने से पूर्व लाखों का अग्रिम भुगतान करने और छोटे-मझोले ठेकेदारों का उत्पीड़न करने जैसे आरोप निगम अफसरों पर लगाए। वार्ता में मोहित अग्रवाल, शशिकांत शर्मा आदि ने 15वें वित्त आयोग से होने वाले कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को दोषपूर्ण बताते हुए निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वार्ड संख्या 40 से पार्षद देशदीपक यादव के नेतृत्व में पहुंचे कई पार्षदों ने नगर आयुक्त से टेंडर प्रक्रिया को यथावत रखने की मांग की। पार्षद मुनेंद्र यादव ने कहा कि शहरी विकास से जुडे़ कार्यों के मद्देनजर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया जाए। टेंडर निरस्त नहीं किए जाने की मांग करने वाले पार्षदों में शाहिद अंसारी, जाहिद परवेज, मोहम्मद इरफान, देवेद्र कुशवाहा, संतोषी राठौर, योगेश शंखवार, गेंदालाल, मुनेंद्र यादव, अवधेश वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed