फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona vaccine

शुभ घडी आयी, पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर आज लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Fri, 15 Jan 2021 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
टूंडला स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगने से पूर्व तैयारियों का जायजा लेते प्रभारी डा. संजीव वर्म? - फोटो : FIROZABAD
फोटो
विज्ञापन

पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर आज लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
सोमवार और शुक्रवार को 13 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे़ 450 लोगों को टीका लगाया जाएगा
स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को दिया अंतिम रुप
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। लंबे समय से किया जा रहा कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया। शनिवार को जिले में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। अभियान की शुरूआत पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी। पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे़ 450 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। टीकाकरण के लिए जनपद में 13 स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। यहां सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
शनिवार को में टीकाकरण शुरू हो रहा है। जनपद के 13 केंद्रों पर टीकाकरण होना था लेकिन अब पांच केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ कार्यालय पर बने वैक्सीन भंडार केंद्र से देहात क्षेत्रों में बनीं कोल्ड चेन तक पुलिस बल की सुरक्षा में पहुंचाया गया। जिन केंद्रों पर टीकाकरण होना हैं, वहां तैयारियां भी तेजी से चलती रहीं। लैपटॉप आदि के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाने के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में 8500 लोगों को लगेगी वैक्सीन
फिरोजाबाद। पहले चरण में सरकारी और निजी चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुडे़ 8500 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है। हालांकि पहले दिन 450 लोगों को ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
एफ मेडिकल कॉलेज टूंडला, स्वास्थ्य केंद्र टूंडला, जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद और स्वास्थ्य केंद्र जसराना पर आज टीकाकरण होगा। इसमें प्रत्येक केंद्र पर करीब 100 लोगों के आज टीका लगाया जाएगा।
कई घेरों से गुजरना होगा टीकाकरण के लिए
कोरोना वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों को कई घेरों से होकर गुजरना होगा। सेंटर पर प्रवेश से पूर्व पुलिस आने वाले व्यक्ति का आईडी के आधार पर सत्यापन करेगी। इसके बाद व्यक्ति को कोविन एप कक्ष में ले जाया जाएगा, जहां टीकाकरण के लिए दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। विश्राम कक्ष में बैठाया जाएगा। क्योंकि वैक्सीन सात से आठ लोगों के एकत्रित होने पर ही लगेगी। एक कर्मचारी एप पर उनके रजिस्ट्रेशन की जानकारी लेगा और दूसरा टीकाकरण करेगा। इसके बाद उसे ऑब्जर्वेशन रूम में ले जाया जाएगा, जहां आधे घंटे के बाद घर जाने की इजाजत होगी।
इन लोगों के नहीं लगेगी वैक्सीन
वैक्सीन के समय किसी बीमारी से पीड़ित हों। वैक्सीन लगवाने के समय डायबिटीज, बुखार, ब्लड प्रेशर, खांसी, जुकाम आदि की समस्या होने पर वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
वैक्सीन के बारे में बरतनी होगी सावधानी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन कराने वाले व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हाथ को बार-बार धोना होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
सिर्फ एक डोज से नहीं चलेगा काम, दूसरी भी है अनिवार्य
जिन लोगों को एक डोज लगाई जाएगी। उनको दूसरी डोज भी अनिवार्य रूप से उसी कंपनी की लगवानी होगी। करीब 21 से 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाई जाएगी।
वैक्सीन रहेगी पुलिस के घेरे में
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार रात को वैक्सीन आने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में सीएमओ कार्यालय पर रखा गया। चार पुलिसकर्मी वैक्सीन भंडार कक्ष के बाहर तैनात किए हैं। तीन गेट के बाद वैक्सीन रखी गई। इनमें दो गेट को सील भी किया गया। पुलिसकर्मियों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग तैयार, व्यवस्थाएं पूरी
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पहले चरण का टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू हो जाएगा। टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी है। सुबह 10 से चार बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में सीएमओ ने बताया कि जिसके नाम की वैक्सीन आई है, उसे ही वैक्सीन लगाई जाएगी। उसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह निशुल्क लगेगी। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। उनकी सूची बनाई जा रही है। डॉ. एके श्रीवास्तव और डॉ. कुलदीप तोमर भी मौजूद रहे।
टीकाकरण के लिए यह है गाइड लाइन
- वैक्सीन केवल 18 या उससे अधिक उम्र के लोगों को ही लगाई जाएगी।
- अगर किसी व्यक्ति को किसी दूसरी बीमारी की वैक्सीन भी लगनी है तो कोविड वैक्सीन और अन्य बीमारी की वैक्सीन में 14 दिन का अंतर होना चाहिए।
- पहली डोज जिस वैक्सीन की लगेगी, दूसरी डोज भी उसी की लगाई जाएगी। इंटरचेंज की इजाजत नहीं है।
- ऐसी महिलाएं जो गर्भवती है या जो गर्भवती होने के बारे में पुख्ता नहीं है या जो बच्चे को अपना दूध पिला रही हैं उनको वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी
- अगर किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण हैं तो उस व्यक्ति का टीकाकरण ठीक होने के 4-8 हफ्ते बाद होना चाहिए।
- कोरोना मरीज जिनको मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज या प्लाज्मा दिया गया है उनका टीकाकरण ठीक होने के 4-8 हफ्ते बाद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed