फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona positive

कोरोना के 37 नए केस मिले, 33 मरीज हुए कोरोना मुक्त हुए

Fri, 18 Sep 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona positive
टूंडला के शिवपुरी कालोनी मे बैरीकेटिंग करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। जिले में 37 और कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि 33 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चूड़ी व्यवसायी, बैंक कर्मी, मुनीम और कैंटीन संचालक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 2340 हो गए हैं। 1818 लोग स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए 95679 लोगों के सैंपल ले चुका है जिसमें से 94500 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। अब एक्टिव केस 397 रह गए हैं।
विज्ञापन

हिमांयूपुर तुलसी बिहार में रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गोविंद नगर में एक मुनीम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तिलक नगर निवासी आटो पार्ट्स विक्रेता की संक्रमित पाया गया है। नगला हिम्मत और जरौली खुर्द में एक-एक महिला पॉजिटिव मिली हैं। द्वारिकापरी में कोरोना के तीन नए केस सामने आए। जसराना के मोहल्ला जाटवान निवासी एक युवक आगरा में कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक एक मॉल में कर्मचारी है। गांव बरियामऊ मक्खनपुर में एक महिला, मथुरा नगर में एक मरीज मिला।
विज्ञापन

सिरसागंज में 61 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जैन नगर गली नंबर दो में चूड़ी व्यवसायी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। विमला टॉवर स्थित एक बैंक में कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांव नागऊ में एक मरीज मिला कश्मीरी गेट गली नंबर 16 में कैंटीन संचालक नारखी के कछपुरा में एक मरीज मिला। मदनपुर के गांव जगमुदी में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सिरसागंज के करहल रोड़ पर कोरोना के दो मरीज निकले हैं। एका के गांव सूरतपुर और मटसेना के गांव फुलाइची में भी कोरोना से संक्रमित दो मरीज मिले हैं। उसायनी में भी कोरोना का एक केस सामने निकलकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed