{"_id":"5ee0db778ebc3e43024fd0fe","slug":"corona-positive-case-in-firozabad-firozabad-news-agr4455096147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्वास्थ्यकर्मियों सहित चार संक्रमित, 323 हुआ आकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्वास्थ्यकर्मियों सहित चार संक्रमित, 323 हुआ आकंडा
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित क्षेत्र लेबर कॉलोनी को पुलिस द्वारा किया गया सील
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात को कोरोना संक्रमण के चार और नए केस सामने आए। इसमें दो स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गर्भवती महिला भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया। क्षेत्रों में सैनिटाइज कराने के साथ ही सर्विलांस की टीमें मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करती रही। अब तक कोरोना के 323 केस हो चुके हैं। इनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में तैनात एक और लैब टैक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसने 25 मई को ही ड्यूटी ज्वाइन की है। वह टापाखुर्द के निवासी हैं। संयुक्त अस्पताल पर धुलाई के कार्य पर तैनात एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। पांच जून को दोनों कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
इधर कुछ दिन पूर्व शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिले कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। लेबर कॉलोनी में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलाें की वजह से सख्ती बढ़ा दी गई है। इधर मायापुरी टापाकला निवासी गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है। आठ माह के गर्भ होने के बाद डिलीवरी से पूर्व परिवारिजन गर्भवती महिला को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए थे। यहां चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराई थी। कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय 24 घंटे के लिए बंद
शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय के दो स्वास्थ्य कर्मी पूर्व में कोरोना संक्रमित हुए थे। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों की पांच जून को जिला अस्पताल में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट नौ जून को रात आई। जिसमें दो कर्मचारी और कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब कुल मिला कर अस्पताल के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता का कहना है कि अस्पताल के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार दोपहर से अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
नगर पालिका से अस्पताल परिसर को सैनिटाइजेशन कराये जाने के लिए कहा गया है। वहीं अस्पताल बंद होने के बाद से अस्पताल में इमरजेंसी केस (डिलीवरी) को फिरोजाबाद भेजा गया। इसके साथ ही ओपीडी के गंभीर मरीज भी प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने के लिए जाते हुए दिखाई दिये।