{"_id":"5f5e620a8ebc3e984877e195","slug":"corona-in-bus-no-mask-firozabad-firozabad-news-agr4591654161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में टूट रहे कोरोना से बचाव के मानक, न मास्क न सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में टूट रहे कोरोना से बचाव के मानक, न मास्क न सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
सरकारी बस के अंदर बिना सामाजिक दूरी और बिना मास्क के बैठी सवारियां
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एक तरफ कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं, ऊपर से सरकारी महकमे घोर लापरवाही बरत रहे हैं। रोडवेज बसों में कोरोना से बचाव के सभी मानकों टूट रहे हैं। अनलॉक में रोजवेज बसों का संचालन शुरू किया था तो कई मानक तय किए थे। इनमें यात्रियों की थर्मल जांच, बसों में सैनिटाइजर की व्यवस्था और सोशल डिस्टेंस का पालन करने करने को कहा गया था, लेकिन हकीकत यह है कि बसों में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। बसों में यात्रियों की भरमार रहती है। चालक और परिचालक और सवारियां बिना मास्क लगाए यात्रा करती हैं। सैनिटाइजेशन किसी बस में नहीं किया जा रहा है। सामाजिक दूरी का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
ताज डिपो की बस में नियमों की अनदेखी
आगरा से कानपुर जा रही ताज डिपो की बस में कोरोना बचाव के नियमों की अनदेखी की जा रही थी। परिचालक के पास मास्क तो था, लेकिन चेहरे पर नहीं लगा था। बस के अंदर बैठी सवारियों के चेहरे पर भी मास्क नहीं थे। दो गज की दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था। यात्रियों से सैनिटाइजर के बारे में पूछा तो बताया कि अभी तक उनके हाथ सैनिटाइज नहीं कराए गए हैं।
यात्री कर रहे थे बिना मास्क के सफर
मथुरा डिपो की अनुबंधित बस स्टैंड के बाहर खड़ी थी। बस में करीब 10 से 15 सवारियां थीं। चालक-परिचालक सड़क पर खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। एक सीट पर तीन लोग बैठे थे। जबकि बस की कई सीट खाली थीं। अन्य सीटों पर भी तीन से दो सवारियां बैठी मिलीं। अधिकतर यात्री बिना मास्क के ही बैठे थे। चालक-परिचालक भी उन्हें इसके लिए जागरूक नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
बस में चढ़ने को होती आपाधापी
सुभाष तिराहे पर आगरा से शिकोहाबाद जाने वाली बस रुकी तो इधर-उधर खडे़ यात्री बस की तरफ दौड़ने लगे। बस में चढ़ने के लिए आपाधापी मच गई। सभी यात्री दो गज की दूरी का पालन करना भूल गए। परिचालक भी ‘जल्दी बैठो, जल्दी बैठो’ की आवाज लग रहा था। ज्यादातर यात्री मास्क भी नहीं लगाए थे। बस के अंदर एक-एक सीट पर दो-दो यात्री बैठे थे।
परी चौक नोएडा जाने के लिए शिकोहाबाद से बस में बैठे थे। वहां पर हाथों को सैनिटाइज कराने के साथ ही मशीन से जांच भी हुई थी। उसके बाद बस में बैठने दिया गया। इसके बाद कहीं भी जांच नहीं हुई।
जगमोहन, यात्री।
आनंद विहार जाना है, लेकिन यहां पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कुछ नजर नहीं आ रहा। अपने आप सुरक्षा करनी पड़ रही है। न तो हाथों को सैनिटाइज कराया और न ही थर्मल जांच की गई।
विजय सिंह, यात्री
बस सैनिटाइज होने के बाद ही डिपो से निकली है। यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही मास्क लगाकर रखने के लिए कहा जाता है, लेकिन लोग अपना बचाव नहीं करते।
विक्रम सिंह - परिचालक रोडवेज बस