{"_id":"5f6a40138ebc3e0de908ddb4","slug":"corona-firozabad-news-agr460365462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के कारण जेल से छूटे बंदियों की आठ सप्ताह और बढ़ी पेरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के कारण जेल से छूटे बंदियों की आठ सप्ताह और बढ़ी पेरोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते रिहा किए गए 50 बंदियों की पेरोल आठ सप्ताह के लिए शासन ने और बढ़ा दी है। इसी के साथ जेल से रिहा हुए बंदी 56 दिन तक और बाहर रह सकेंगे। अवधि समाप्त होने के कारण जेल पहुंचे चार बंदियों को जेल अधीक्षक ने मंगलवार को जेल से पेरोल पर भेज दिया।
कोरोना संक्रमण के चलते सात वर्ष से कम सजा वाले बंदियों को पेरोल पर जेल से रिहा करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के तहत जिला कारागार से 50 बंदियों को रिहा किया गया था। कुछ बंदियों का समय 18 एवं 19 सितंबर को समाप्त हो रहा था।
18 सितंबर को चार बंदी जेल लौट आए थे। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि शासन की ओर से नया आदेश आ गया है। इसमें आठ सप्ताह इन बंदियों की पेरोल और बढ़ा दी है। इसके कारण जो बंदी वापस आने थे वह 56 दिन तक और बाहर रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो चार बंदी वापस आ गए थे। उनको भी जेल से पेरोल पर भेजा जा रहा है।