{"_id":"5f63ac2f8ebc3ef4781248aa","slug":"corona-firozabad-news-agr459741931","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय कर्मी और एसडीएम के चालक सहित 47 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय कर्मी और एसडीएम के चालक सहित 47 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
तहसील सदर में एक अधिबक्ता कोरोना संक्रमित होने बाद तहसील परिसर में पसरा सन्नाटा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। न्यायालय में एक कर्मचारी सहित 47 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टी हुई है। जिला न्यायालय को 24 घंटे के लिए बंद रखने की संस्तुति सीएमओ ने की है। कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2304 हो गई है। मृतकों की संख्या 52 है। कुल 406 एक्टिव केस है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अभी तक 94108 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल ले चुका है। इसमें 1217 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।
डीएम कंपाउंड में रहने वाला सिरसागंज एसडीएम का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव आया है। ड्राइवर को बुखार आने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। जनपद न्यायालय का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। हजरतपुर स्थित आर्डिनेक्स फैैक्ट्री के एक कर्मचारी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है। शिवपुरी कॉलोनी टूंडला में एक बीसी संचालक कोरोना का शिकार हुआ है। गणेश नगर में एक व्यवसायी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अरांव के गांव इमलिया में 55 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। इधर, शिकोहाबाद के भोला पुलिया के निकट एक वृद्घ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हिमांयुपुर में 45 वर्षीय महिला, छोटी छपैटी में 32 वर्षीय महिला, सुहागनगर सेक्टर दो में 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। अस्थायी कारागार में एक बंदी कोरोना पॉजिटिव निकला है। हाइवे स्थित एक प्रमुख अस्पताल का स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। तिलक नगर में 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉिजिटव निकली। मायापुरी में 25वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद और नई बस्ती में भी कोरोना के दो मरीज निकले हैं। गौंछ में कोरोना संक्रमण के चार मरीज कोरोना का शिकार हो गए हैं। बामई अरांव में चार मरीज मिले। फिरोजाबाद के कुशवाह नगर नलकूप के पास गली नंबर दो में कोरोना के चार मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सिरसागंज में 66 वर्षीय महिला, शिकोहाबाद के मधुगंज में 73 वर्षीय वृद्घ और सैजलपुर गांव में 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले। टूंडला के टीचर कॉलोनी 43 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
फिरोजाबाद। वरिष्ठ अधिवक्ता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से बृहस्पतिवार को वकीलों ने सामान्य कामकाज से दूरी बनाई रखी। नगर निगम की टीम ने अधिवक्ताओं के तख्तों के साथ तहसील परिसर को सैनिटाइज किया। तहसील बार के अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर ने बताया कि साथी वरिष्ठ अधिवक्ता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अधिवक्ता द्वारा बृहस्पतिवार को कार्य नहीं किया गया है। शुक्रवार को से कार्य किया जाएगा। हालांकि तहसील परिसर में फोटो स्टेट, फोटोग्राफरों की कुछ दुकानें रही लेकिन स्टांप विक्रेता और स्टेशनरी आदि विक्रेताओं की दुकानें पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को सैनिटाइज करेगा पंचायती राज विभाग
फिरोजाबाद। जिले का पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर एवं कन्टेंमेंट जोन को सैनिटाइज कराने का जिम्मा अब खुद पंचायती राज विभाग संभालेगा। शासन के निर्देशों के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर यह कार्य पूरी सजगता के साथ पूरा कराने के लिए कडे निर्देश दिए हैं।
जिन पंचायत अथवा ग्रामों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलेंगे उन गांव और पंचायतों मे पंचायती राज विभाग संक्रमित व्यक्ति के घर एवं कंन्टेंमेंट जोन को सैनिटाइज कराएगा। पहले यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की थी। लेकिन पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत खास तौर पर प्रशिक्षित सफाई कर्मियों की टोली गठित की गईं हैं। सफाई कर्मी ही संक्रमित व्यक्ति के घर अथवा कंटेंनमेंट जोन में संचालित होने वाले सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल होंगे। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने इस कार्य की निगरानी एवं मॉनीटरिंग के लिए सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी तय की है।