फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

यूं ही अपराजिता नहीं हैं आशा, खतरा मोल लेकर ड्यूटी निभा रहीं

Mon, 15 Jun 2020 09:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
corona
अनीता, आशा संगनी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नारी को यूं ही अपराजिता नहीं कहा है। क्योंकि हर संघर्ष से जूझने को तैयार रहती है। कोरोना योद्धा के रूप में आशा कार्यकर्ता एवं संगनी जुटी हैं। लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं, किंतु आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रही हैं। विशेषकर उन लोगों के घर जा रही हैं, जिनमें संक्रमण की आशंका है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भले ही सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई है। किंतु यह फिर भी कार्य पर डटी हुई हैं।
विज्ञापन

बिना आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं अधूरी रहती हैं। आम दिनों में गर्भवती के साथ नवजात शिशुओं की देखभाल करती हैं। किंतु आशाएं खतरा मोल लेकर कोरोना मुक्त जनपद बनाने के लिए दिन रात एक किए हैं। आशा कार्यकर्ता क्वारंटीन किए प्रवासी मजदूरों के घर पर जा रहीं हैं। उन्हें कोरोना के लक्षण बता रही हैं। यही कारण है कि प्रवासी मजदूर जांच कराने आ रहे हैं और कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। जनपद में 1559 आशाएं हैं।
विज्ञापन

कोरोना से लोग डर रहे हैं। उसी दौर में हम अपनी और परिवार की परवाह किए बगैर ड्यूटी निभा रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से मिलना होता है। जिनमें कोरोना का खतरा है, उनसे ही मिलना हो रहा है। जो लोग पॉजिटिव पाए हैं, उनके घर बोर्ड लगाने जाते हैं। सरकार को भी अब हमारी तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष देवी, आशा कार्यकर्ता
महिला होते हुए भी हम तो ड्यूटी कर रहे हैं। पहले घर के काम करते हैं, फिर क्षेत्र में निकल जाते हैं। एक तरफ कोरोना है तो दूसरी ओर भीषण गर्मी है। किंतु हम बिना परवाह किए सेवा में जुटे हैं। मकसद है कि देश से कोरोना को भगाना। इसके चलते अब सरकार को भी हमारी परहवा करनी चाहिए।
प्रेमलता, आशा कार्यकर्ता
सबसे कठिन ड्यूटी आशा कार्यकर्ता और संगनी की है। घर-घर सर्वे करने में लगीं हुईं हैं। अस्पतालों में प्रसव कराने से चिकित्सक डर रहे हैं। आशा कार्यकर्ता बिना डरे, बिना किसी सुरक्षा के उनको अस्पताल तक लेकर पहुंच रही हैं। प्रवासी मजदूरों पर निगाह बनाए हुए हैं। आशा अपराजिता है।

अनीता देवी, आशा संगनी
सबसे बड़े कोरोना योद्धा के रूम में आशाएं ही काम कर रही हैं। न ही ड्यूटी के बाद क्वारंटीन होती हैं। हम स्वयं तो खतरा उठाते हैं। क्षेत्र में पूरा दिन ड्यूटी करने के बाद घर जाते हैं। वहां सारा घर का काम करते हैं। खतरा हमारे लिए होता है। साथ ही परिवार के लिए भी खतरा रहता है।
अमृता, आशा संगनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed