फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

कंटेनमेंट जोन में दिखी पुलिस की सख्ती,खुली दुकानें कराई बंद

Sat, 06 Jun 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। कंटेनमेंट जोन में पुलिस की सख्ती दिखाई दी। पुलिस ने बाजार खोल रहे लोगों को चेतावनी देते हुए उनकी दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस की टीम राउंड लेती दिखाई दी। करबला, लेबर कालोनी के साथ देवनगर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। स्टेशन रोड पर वाहनों की आवाजाही जरूर हो रही थी। राशन सामिग्री लाने वाले वाहन निकल रहे थे।
विज्ञापन

जिले के कंटेनमेंट जोन में बाजार खोलने पर रोक है। इसके बाद भी कुछ दुकानदार दुकानों को खोलकर सामान की बिक्री कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तोे एसएचओ दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक, एसआई विजय सिंह के साथ लेकर सुहागनगर के साथ ही देवनगर एवं करबला में खुली दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस की गाड़ी को देखते ही दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए।
विज्ञापन

करबला और लेबर कालोनी में तिराहे पर पुलिस कर्मी तैनात दिखे। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं वहां पुलिस की क्यूआरटी टीम के सिपाही एवं महिला पुलिस कर्मी मुस्तैद दिखे। इसके साथ ही कॉलोनी के बाहरी क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम तैनात थी। सुहागनगर से हिमायूंपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर सिर्फ खाद्य सामिग्री की अनुमति प्राप्त दुकानों के साथ मेडिकल की दुकानें ही खुली हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे से लेकर हिमायूंपुर रोड की तक पुलिस गश्त करती दिखाई दी। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में किसी प्रकार की कोई दुकान और बाजार नहीं खुलेगा। यदि कोई खुला पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार जिन क्षेत्रों में बाजार खुल रहा है उन्हीं क्षेत्रों में बाजार खुलेगा।
कहीं बैरियर तोड़ दिए तो कहीं बैरियर से होकर निकलना पड़ा
फिरोजाबाद। बाजार खुलने के साथ खरीददारी करने के लिए ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए हैं। गंज चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर के कारण ग्राहकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग बैरियर के बीच से निकलकर बाजार की ओर जाने को विवश थे। वहीं कई स्थानोें पर बैरियरों को पब्लिक ने तोड़ दिया। सिनेमा चौराहा से कटरा की ओर जाने वाले बैरियर को पब्लिक ने तोड दिया। बैरियर हटने के साथ क्षेत्रीय नागरिक वहीं से निकलना शुरू हो गए। इसी तरह का आलम महावीर नगर गली नं. दो के बाहर दिखाई दिया। लोग बैरियर को तोड़कर निकल रहे थे।

विवेकानंद चौराहे पर दिखी पुलिस की सख्ती
फिरोजाबाद। बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को विवेकानंद चौराहे पर पुलिस टीम के द्वारा रोका गया। चौराहे पर दोपहिया वाहनों के साथ चार पहिया वाहनों को बाजार की ओर नहीं जाने दिया जा रहा था। केवल गंभीर रूप से बीमार एवं विकलांगों को जाने की छूट दी गई थी। आने जाने को लेकर बैंक कर्मियों और नगर निगम कर्मचारियोें के साथ पुलिस की बहस तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed