{"_id":"5ec7ca058ebc3e90796000b4","slug":"corona-firozabad-news-agr4429000166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल हंगामा न करता तो न लिया जाता कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल हंगामा न करता तो न लिया जाता कोरोना सैंपल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल विगत 19 मई को मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण की जांच कराने पहुंचा था। कई घंटे तक वह सैंपल देने के लिए परेशान रहा लेकिन मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने सैंपल लेने में आनाकानी की। सिपाही ने हंगामा करने के बाद उसका सैंपल लेकर राजा के ताल स्थित अग्रसेन धाम पर उसे क्वारंटीन किया गया। बृहस्पतिवार रात सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसका 19 मई का मेडिकल कॉलेज में हंगामे का वीडियो भी बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
सिपाही का ऑडियो वायरल, सीएमएस से जताई वेदना
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार रात सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को सिपाही का एक ऑडियो वायरल हुआ...। ऑडियो में सिपाही सीएमएस डॉ. आलोक से बात करते हुए पूछ रहा है मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कैसे कर रहे थे कि मैं ठीक हूं...। सीएमएस जवाब में कह रहे हैं कि मेरी आपसे (सिपाही से) कोई बात हुई ही नहीं है। न ही मैं तुमसे मिला। सिपाही भी स्वीकार करता है कि सीएमएस उससे नहीं मिले और न बात हुई है। सिपाही बोला फिर सर फीवर ओपीडी में 19 तारीख को किसकी ड्यूटी थी? सीएमएस कर्कश अंदाज में सिपाही से बोलते हैं कि उससे तुम्हें क्या मतलब? कांस्टेबल ने कहा कि इसलिए जानना चहाता हूं कि उस चिकित्सक ने कैसे कह दिया ? कि मुझे कुछ नहीं फिर जांच किसकी कराऊं? सीएमएस कहते हैं कि किसने क्या देखा क्या नहीं देखा यह वो जाने...। हमारे पास तुम न आए न तुमको मैने देखा...। कांस्टेबल बोला ठीक है सर...।
‘डॉक्टर साहब में वही सिपाही बोल रहा हूं, जिसका सैंपल नहीं ले रहे थे आप’
कांस्टेबल का एक अन्य ऑडियो डॉ. प्रताप सिंह से बात करने का भी वायरल हुआ है। इस ऑडियो में कांस्टेबल डॉक्टर से कह रहा है कि मैं बोल रहा हूं...। पता है आपको मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं वहीं सिपाही बोल रहा हूं, जिसका सैंपल नहीं लिया जा रहा था...। कांस्टेबल कह रहा है कि पता है आपको यदि मैं उस दिन आप लोगों की बात मान कर यूं ही चला जाता तो कितने लोगों को संक्रमित करता। डॉक्टर साहब बहुत भारी नुकसान हो जाता। ऑडियो में डाक्टर निरुत्तरित लग रहे हैं....बस यही कह रहे हैं...चलो..चलो ठीक है...सैंपल तो ले लिया ही गया।
विज्ञापन
‘सर मुझे वाकई सांस लेने में दिक्कत हो रही है’
सिपाही का एक ऑडियो पुलिस अधिकारी से बातचीत का भी सामने आया है। इसमें सिपाही अपनी पीड़ा बता रहा है कि वह सबसे कहता रहा कि उसे सांस लेने में परेशानी है। चैकअप करा दो...। ऑडियो में पुलिस अधिकारी कांस्टेबल को कोरोना सैंपल की प्रक्रिया समझा रहे हैं..। कह रहे हैं ऐसे ही सैंपल नहीं लिया जाता...लक्षण भी होने चाहिए। सिपाही कह रहा है कि लक्षण हैं सर...मुझे वाकई सांस लेने में दिक्कत हो रही है...।