{"_id":"5ec412df8ebc3e903e71a457","slug":"corona-firozabad-news-agr4425571107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच कराने पहुंचे सिपाही का नहीं लिया गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच कराने पहुंचे सिपाही का नहीं लिया गया सैंपल
सरकारी ट्रॉमा सेंटर पर हंगामा करता पुलिसकर्मी।
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। जुकाम-बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचा शिकोहाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल चकरघिन्नी बन गया। कई घंटे बाद भी जांच नहीं की गई। इससे आहत सिपाही ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सिपाही को उपचार के लिए भर्ती कराया। शिकोहाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल नेत्रपाल को विगत तीन चार दिन से सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस के लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर मंगलवार को उसने खुद की रवानगी जिला अस्पताल के लिए कराई। मंगलवार सुबह आठ बजे जिला अस्पताल प्रांगण पहुंचा।
विज्ञापन
उसने कोरोना की जांच कराने की बात कही तो काफी प्रयास के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की और दवा लेकर घर जाने को कह दिया। सिपाही ने कहा कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने की बात कही तो उसे ट्रॉमा सेंटर पर तैनात डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. अशोक का नंबर देकर लौटाया जा रहा था। वार्ड नंबर एक में पहुंचने पर भी सिपाही से डॉ. प्रताप से बात करने को कहा गया। आरोप है कि सिपाही ने डॉ. प्रताप से बात की तो उन्होंने टकरा दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक कोरोना की जांच का सैंपल नहीं लिए जाने से सिपाही परेशान हो गया। इस पर उसने हंगामका करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीएमएस और थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह जिलाअस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने सिपाही को समझाकर उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।