{"_id":"5f5e61ff8ebc3e56667ec207","slug":"corona-death-new-case-firozabad-firozabad-news-agr459165315","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से उद्योगपति की मौत, 14 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से उद्योगपति की मौत, 14 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शहर के एक उद्योगपति की मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। शनिवार रात ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें बुखार था और सांस लेने में परेशानी थी। कोरोना संक्रमण के 14 नए केस और सामने आए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 2133 हो गई है। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ाकर 51 हो गई है। जनपद में कुल 488 कोरोना के केस एक्टिव हैं।
कोरोना संक्रमण का शिकार हुए उद्योगपति (62 वर्ष) को परिजनों ने मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उद्योगपति की मृत्यु की खबर आने के बाद लोग दंग रह गए। फरिहा में कोरोना संक्रमण का एक मरीज पॉजिटिव मिला है। 43 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। चौबेजी का बाग में एक वृद्ध पॉजिटिव मिला है। दबरई निवासी एक महिला व उसके भतीजे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। ज्वाइंट हॉस्पिटल शिकोहाबाद में 40 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। इधर, जलेसर रोड बजरंग नगर में 28 वर्षीय महिला कोरोना का शिकार हुई है। आदर्श नगर शिकोहाबाद में 19 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। सुहागनगर सेक्टर एक में कोरोना का एक मरीज मिला है। ऑर्चिड ब्लू प्रकाश टॉकीज के पास कोरोना का शिकार 34 वर्षीय युवक मिला है। अट्टावाला चौक में 45 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। चनारी जसराना में एक वृद्ध और कस्तूरबा नगर में कोरोना का एक मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 87909 लोगों के सैंपल ले चुका है। इसमें 86963 लोगों की जांच हो गई है। 946 लोगों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।