फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Controversy over Holika site in Pachokhara, police kept Holi

पचोखरा में होलिका स्थल को लेकर विवाद, पुलिस ने रखवाई होली

Wed, 16 Feb 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Holika site in Pachokhara, police kept Holi
टूंडला के गांव इमलिया में होलिका स्थल को लेकर विवाद कर रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिस पास में ही उ? - फोटो : TUNDLA
टूंडला। थाना पचोखरा के गांव इमलिया में होली रखने को लेकर विवाद हो गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए वर्षों से जिस स्थान पर होली रखी जा रही थी, वहां रखवाते हुए हिदायत दी कि अगर होली स्थल को लेकर फिर से विवाद हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला थाना पचोखरा के गांव इमलिया का है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में वर्षों से सार्वजनिक स्थान पर होली रखी जाती रही है। अब गांव के कुंभकार मुरारी ने होलिका स्थल के पास ही अपना घर बना लिया है। पूर्णिमा की सुबह जब गांव के बच्चे और युवा होली रखने पहुंचे तो मुरारी ने विरोध करते हुए उन्हें भगा दिया। इस पर गांव में होलिका स्थल पर होली न रखे जाने से रोष फैल गया। बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे करीब ग्रामीण एकत्रित होकर होलिका स्थल पर होली रखने पहुंचे तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुरारी का कहना था कि जहां होलिका रखी जाती है ठीक उसके सामने उसका घर है।
विज्ञापन

ऐसे में वहां होली नहीं रखी जा सकती। ग्रामीणों का कहना था कि होलिका स्थल को बदला नहीं जा सकता। विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों व मुरारी को समझाते हुए विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस ने निर्धारित स्थान पर ही होलिका रखवाने की हिदायत दी है। थानाध्यक्ष सुजल पांडेय का कहना है कि होलिका रखवाते हुए विवाद खत्म कर दिया है। कोई विवाद करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed