फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Controversy over cricket, firing, shrapnel of four children

क्रिकेट को लेकर हुए विवाद, फायरिंग, चार बच्चों के लगे छर्रे

Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Controversy over cricket, firing, shrapnel of four children
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। क्रिकेट खेलते समय युवकों में हुए विवाद में पथराव और फायरिंग हुई। गली में खेल रहे चार बच्चे छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना चीखपुकार मच गई। ग्रामीण एकत्रित हुए तो हमलावर भाग गए। परिजन घायल बच्चों को लेकर अस्पताल आए।
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित गांव बोझिया में दोपहर तीन बजे के करीब गांव के राहुल, अशरफ और जोगेंद्र के साथ अन्य लोग मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान राहुल और अशरफ के बीच विवाद हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों का कहना है कि झगड़े के बाद राहुल अपने घर आ गया। अशरफ और जोगेंद्र अपने अन्य साथियों को साथ लेकर राहुल के घर पहुंचे। गाली-गलौज व पथराव करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों द्वारा पथराव करने पर राहुल द्वारा भी पथराव किया गया। इसी दौरान गली में खड़े हमलावरों ने तमंचों से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जिससे राहुल के मकान के समीप गली में खेल रहे चार बच्चे छर्रे लगने से घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार और फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। परिजन घायल बच्चों को लेकर अस्पताल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छर्रे लगने से जो बच्चे घायल हुए हैं उनमें बाबू (7) पुत्र प्रमोद कठेरिया, विशाल (10) पुत्र मनोज कुमार, कार्तिक (8) पुत्र बॉबी, मोहम्मद कैफ (12) पुत्र इकबाल शामिल हैं। कैफ की मां नसरीन ने बताया कि हमलावरों की संख्या पांच से अधिक थी। वे तमंचे से फायर कर रहे थे तो कुछ ईंट पत्थर फेंक रहे थे। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि क्रिकेट खेलने को लेकर युवकों में विवाद हुआ है, जिसमें चार बच्चों के छर्रे लगे हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed