फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contracts resist alcohol, broken wall

शराब के ठेके का विरोध, दीवार तोड़ी 

Mon, 11 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Contracts resist alcohol, broken wall
शराब के ठेके का विरोध करते लोग
नगला मिर्जा में देशी शराब का ठेका खुलने को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया। ठेके के बाहर लगी दीवार को तोड़ दिया। मामला बढ़ता देख ठेका मालिक और कर्मचारी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

नगला मिर्जा में बंद पड़ी दुकान में देशी शराब का ठेका खुलता देख क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाएं और पुरुष घरों से बाहर निकल आए। भीड़ ने ठेका पर धावा बोल दिया और  दीवार को तोड़ दिया। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए ठेका मालिक और उसके कर्मचारी वहां से भाग गए। 
विज्ञापन

ठेका मालिक की सूचना पर रामगढ़ थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पीड़ितों की बात न सुनते हुए उनको खदेड़ दिया। इससे लोगों में गुस्सा है। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ठेके को खुलवाया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि ठेका बंद नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि आबकारी इंस्पेक्टर ठेका खुलवाने के लिए थाने पर आए थे। उनको फोर्स उपलब्ध कराया गया था। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को न तो खदेड़ा और न ही उनके साथ अभद्रता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह से चला आ रहा है विरोध
अप्रैल माह में ठेका खुलने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया था, उस वक्त पुलिस ने ठेका बंद करा दिया। इसके बाद यह ठेका नगला मिर्जा सर्विस रोड पर खुल गया। वहां के लोगों ने विरोध किया तो बसपा नेता की बाउंड्री के अंदर ठेका खोल लिया। फिर विरोध हुआ तो यह ठेका ठेका नगला मिर्जा छोटा में खुल गया। वहां भी लोग विरोध कर रहे हैं। 


विवादित जगह पर कराया कब्जा
क्षेत्रीय निवासी पूरन सिंह और उदल सिंह का कहना है कि जिस दुकान में पुलिस प्रशासन ने ठेका खुलवाया है। उस  जगह का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसको लेकर पिछले कई वर्ष से दुकान में ताला लगा हुआ था। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने ताला तोड़ने के साथ ही ठेका खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed