फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sanitation workers failing to reach village; four served notices, two warned of service termination.

Firozabad News: गांव में नहीं पहुंच रहे सफाईकर्मी, चार को थमाया नोटिस,दो को सेवा समाप्ति की चेतावनी

Sun, 23 Aug 2026 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers failing to reach village; four served notices, two warned of service termination.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। गांवों में साफ सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत से जब जांच कराई तो पता चला कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। चार सफाई कर्मचारियों को नोटिस देने के साथ सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकोहाबाद ब्लॉक के एडीओ ने बताया कि राजस्व गांव नसीरपुर में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार पिछले कई माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। पूर्व में फरवरी, अप्रैल 2025 एवं 25 जून 2026 को नोटिस दिए जा चुके हैं। लेकिन रवैये में सुधार नहीं हुआ। छह अगस्त 2026 को दिए नोटिस का जवाब नहीं दिया। गांव में गंदगी का आलम है। डीपीआरओ ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सेवा समाप्त का नोटिस जारी किया है। वाकलपुर पंचायत में तैनात सफाईकर्मी संदीप कुमार अनुपस्थित रहने के कारण स्कूल, पंचायत भवन सहित सार्वजनिक स्थल पर गंदगी का आलम है।
विज्ञापन

गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका के चलते डीपीआरओ ने नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है। धौरऊ हिम्मतपुर में तैनात सफाई कर्मचारी अजय कुमार ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने के कारण गांव में गंदगी का आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के द्वारा गांव में साफ सफाई नहीं कराए जाने की शिकायतें आईजीआरएस पर आ रहीं है। डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने सफाईकर्मी की इस लापरवाही को गंभीरता से लेकर नोटिस दिया है। अरांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत आजमाबाद अरांव में तैनात सफाई कर्मचारी जितेंद्र कुमार लगातार अनुपस्थित चलने के कारण गांव में साफ सफाई नहीं हो पाती है। पूर्व में तैनात रहे एडीओ पंचायत शंकरपाल की ओर से नोटिस दिए थे। लेकिन उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने सात दिन में जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed