फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress stages protest at the corporation demanding the reinstatement of tubewell operators.

Firozabad News: नलकूप ऑपरेटरों की बहाली की मांग, कांग्रेस ने निगम दिया धरना

Sun, 23 Aug 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress stages protest at the corporation demanding the reinstatement of tubewell operators.
फिरोजाबाद। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार नलकूप ऑपरेटरों की बहाली की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों और निगम पार्षदों ने शनिवार को वाल्मीकि वाटिका के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में नौकरी से हटाए 103 नलकूप ऑपरेटरों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा निगम प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। हाल ही 12 अगस्त को भी उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा आठ ऑपरेटरों के पक्ष में फैसला दिया है। लेकिन इसके बाद भी निगम द्वारा नलकूप ऑपरेटरों की बहाली पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन

नलकूप ऑपरेटरों की बहाली को लेकर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मसिंह यादव,निगम पार्षद नुरूल हुदा लाला राइन, ऊषा शंखवार वाल्मीकि वाटिका के बाहर धरना पर बैठ गए। हालांकि धरना पर बैठे कांग्रेसी नेताओं और नलकूप ऑपरेटरों को सहाय आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह ने समझाने की कोशिश की। सहायक आयुक्त के समझाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने तीन दिन में नलकूप ऑपरेटरों की बहाली पर ठोस निर्णय नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी के साथ धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed