फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute and opposition over the formation of the Ramlila Mahotsav Committee.

Firozabad News: रामलीला महोत्सव समिति के गठन पर रार, विरोध

Sun, 23 Aug 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute and opposition over the formation of the Ramlila Mahotsav Committee.
टूंडला में वार्ता करते श्रीनगर रामलीला महोत्सव के पदा​धिकारीसंवाद - फोटो : टूंडला में वार्ता करते श्रीनगर रामलीला महोत्सव के पदा​धिकारी संवाद
टूंडला। श्री नगर रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने जेडीए अपार्टमेंट में एक पत्रकार वार्ता कर नगर में नई रामलीला कमेटी के गठन को पूरी तरह अवैध और फर्जी बताया है। समिति के अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह परमार ने कहा कि रामलीला का पारंपरिक आयोजन स्थल का मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में लंबित है जिसके चलते इस वर्ष कोई चुनाव या नई कार्यकारिणी नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पचौरी बिट्टू ने बताया कि न्यायालय में मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को तय है। कोर्ट से राहत मिलते ही भव्य आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पुरानी समिति की बैठक और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किए बिना नई कार्यकारिणी बनाना नियमावली के खिलाफ है। वार्ता में जयजीव पाराशर, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, राजीव दुबे, सत्येंद्र गुप्ता बबलू, कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजा, कमलेंद्र उपाध्याय, ललित शर्मा, रोहित चतुर्वेदी, जसवंत सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर नई रामलीला कमेटी के चुने गए अध्यक्ष रघु धाकरे ने कहा कि महोत्सव में एक माह शेष है और पुरानी कमेटी ने बैठक नहीं की थी, जिससे असमंजस था। इसके चलते शिव समाधि मंदिर में बैठक कर नगर के लोगों ने उन्हें अध्यक्ष चुना है, जो जल्द ही कार्यकारिणी घोषित कर नियत स्थान पर रामलीला कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed