{"_id":"664e3fa351bb75866f092e84","slug":"contractor-dies-of-electric-shock-in-bangle-factory-family-creates-ruckus-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-125101-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चूड़ी फैक्टरी में करंट से ठेकेदार की मौत, परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चूड़ी फैक्टरी में करंट से ठेकेदार की मौत, परिजन ने किया हंगामा
Thu, 23 May 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में बुधवार शाम चूड़ी फैक्टरी में करंट लगने से ठेकेदार की मौत हो गई। जानकारी परिजन मौके पर पहुंच गए। इधर फैक्टरी का गेट बंद कर दिए जाने के कारण परिजन व ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। शव गेट पर रखकर हंगामा करते रहे। ग्रामीणों ने गेट फांद कर अंदर प्रवेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी समेत चार थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा। रात करीब 10 बजे तक तीन घंटे तक हंगामा चला। थाना नगला सिंघी के गांव लांघी धीरपुरा दिनेश यादव उर्फ अल्ली (30) नगला भाऊ स्थित मिलेनियम मोना ग्लास में चूड़ी मजदूरों की ठेकेदारी करने के साथ स्वयं भी काम करता था। बुधवार शाम करीब सात बजे काम शुरू कराते समय मजदूरों के लिए लगे पंखे से उसे करंट लग गया। करंट लगने से ठेकेदार की मौके पर मौत हो गई। जीवित होने की आस में फैक्टरी के कुछ मजदूर उन्हें लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे एंबुलेंस में शव लेकर फैक्टरी पहुंच गए। इस दौरान फैक्टरी के गेट को बंद कर दिया गया।
जानकारी पर पहुंचे परिजन ने दरवाजा फांद कर अंदर से दरवाजा खोला। जानकारी पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव के साथ चारों थानों का फोर्स मौके पर मौके पर पहुंच गया। परिजन ने शव रखकर हंगामा शुरू। पूर्व एमएलसी दिलीप यादव के साथ मजदूर नेता भी मौके पर आ गए। मृतक के पिता और भाई को बुलाकर मुआवजे को लेकर बात की गई। समझौता मृतक की पिता और पत्नी के नाम मुआवजे की धनराशि की बात की गई। मामले की सूचना पर मृतक का एक रिश्तेदार फैक्टरी पहुंच गया और फैक्टरी स्वामी को गालियां दीं। पुलिस ने उसे काफी समझाया तब उसका गुस्सा शांत हो सका।
10 लाख मुआवजे पर हुआ समझौता
मामले में फैक्टरी मालिक और मृतक के परिजन के बीच 10 लाख रुपये में समझौता हो गया है। मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
–हिमांशु गौरव, सीओ सिटी