टूंडला। सात माह से मानदेय न मिलने का लेकर पालिका के ठेका कर्मचारियों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सात माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा। भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं, बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पालिका ठेका कर्मचारियों का आरोप है कि पालिका के ठेका कर्मचारियों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा। उन्हें हर माह अगले माह की कहकर टरका दिया जाता है। आरोप है कि शिकायत करने या कुछ एक्शन लेने पर हटाए जाने की धमकी भी दी जाती है।
ठेका कर्मचारियों के त्यौहार भी बिन वेतन के निकल रहे हैं। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में ठेका कर्मचारियों ने सोमवार को पालिका में प्रदर्शन किया तथा ईओ मुकेश कुुमार को ज्ञापन सौंपते हुए मानदेय दिलाए जाने की मांग की। आंदोलन करने वाले ठेका कर्मचारियों गुड्डी देेवी, मंजूदेवी, अनीता देवी, वासु, धर्मवीर, अंकुल, राजकुमार, रैनू, सौरभ, विनीता आदि थे। सभासद अजयराज दीक्षित ठेकाकर्मियों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में शामिल रहे।