फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Container filled with animal feed overturns on overbridge; traffic disrupted for two hours.

Firozabad News: ओवरब्रिज पर पशुओं के दाने से भरा कंटेनर पलटा, दो घंटे बाधित रहा मार्ग

Sat, 18 Jul 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Container filled with animal feed overturns on overbridge; traffic disrupted for two hours.
टूंडला के ओवरब्रिज पर पलटा दाने से भरा कंटेनरसंवाद - फोटो : टूंडला के ओवरब्रिज पर पलटा दाने से भरा कंटेनर संवाद
टूंडला। नगर के ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे फिरोजाबाद की ओर से आ रहा पशुओं के दाने से भरा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर पलटने से दाने की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद कंटेनर का चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और जाम से बचने के लिए वाहनों को सर्विस रोड से निकाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए कंटेनर को हटाकर हाईवे के यातायात को सुचारू कराया जा सका। पुलिस के मुताबिक, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed