फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Constable's condition worsened while on duty

Firozabad News: ड्यूटी करते वक्त सिपाही की हालत बिगड़ी

Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Constable's condition worsened while on duty
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में ड्यूटी करते वक्त एक सिपाही की हालत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह जिला न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था का दायित्य संभाल रहे हैं। बृहस्पतिवार को राजवीर सिंह की ड्यूटी शांति व्यवस्था संभालने के लिए थाना उत्तर के सेंट्रल टाकीज तिराहा पर लगाई गई थी। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द और बैचेनी होने के कारण सिपाही को तत्काल साथी पुलिसकर्मी सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां कई घंटे उपचार के बाद कांस्टेबल की हालत में सुधार हुआ।



प्रधान ने लगाया पिस्टल तानने का आरोप
जसराना। ग्राम पंचायत नगला नथुआ के प्रधान अजय कुमार ने नगला अमर सिंह निवासी दो लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने एवं धमकी देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत नगला नथुआ के प्रधान अजय कुमार निवासी नगला कल्याण ने अजीत एवं प्रभाकर निवासी नगला अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में अजय कुमार ने कहा कि वह 21 जून की शाम नगला अमर सिंह में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान अजीत एवं प्रभाकर ने रास्ता रोककर गालियां दी। विरोध करने पर जान से मारने के लिए उस पर पिस्टल तान दी। ग्राम प्रधान ने आरोपी के परिवार पर भाई की पूर्व में हत्या करने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed