फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Constable thrashed Scheduled Caste youth, video viral

Firozabad News: अनुसूचित जाति के युवक को सिपाही ने पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Constable thrashed Scheduled Caste youth, video viral
अनुसूचित जाति के युवक को सिपाही ने पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

नगला तुरकिया का मामला, दूसरे जिले में तैनात है सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। वर्दी पहने एक सिपाही ने अनुसूचित जाति के युवक को पीट दिया। पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिपाही किसी दूसरे जिले में तैनात है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो थाना मक्खनपुर के नगला तुरकिया के पास का है। बाइक पर सवार होकर जा रहे एक सिपाही से अनुसूचित जाति के युवक ने बाइक साइड से निकालकर ले जाने की बात कह दी। इसी बात को लेकर आग बबूला हुए सिपाही ने अपने हेलमेट से ही युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया लेकिन सिपाही हमलावर ही रहा। सिपाही ने फोन करके अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया। इसके कारण पिटने वाला युवक और उसके परिजन भी डर गए। सिपाही पड़ोस के गांव जेबड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी तैनाती किसी दूसरे जिले में है। सोमवार को सोशल मीडिया पर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ। थानाध्यक्ष मक्खनपुर बैजनाथ सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। यदि कोई तहरीर आते हैं तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed