फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Constable husband beat up his wife and threw her out of the house, filed a report

Firozabad News: कांस्टेबल पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Jul 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Constable husband beat up his wife and threw her out of the house, filed a report

विज्ञापन

टूंडला। पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को पीटकर घायल कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी कांस्टेबल के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला का उपचार कराया है। वहीं अन्य घटना में एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। नगर के मोहल्ला नगला राधेलाल निवासी रजनी के पहले पति की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चों को ससुराल के सदस्यों ने रख लिया था। इसके बाद परिजनों ने चार वर्ष पूर्व उसका विवाह पंकज कुमार से करा दिया। जो पुलिस में कांस्टेबल के पद पर थाना उत्तर की चौकी जैन मंदिर पर तैनात है। पंकज से तीन साल का एक बेटा है। वह आए दिन उसे पीटता है और घर से निकालने की धमकी देता है। पंकज ने सोमवार सुबह आठ बजे भी उसे पीटकर घायल कर दिया तथा घर से निकाल दिया। तब उसकी मां उसे अपने साथ ले गई।

अगले ही दिन उसने मायके पहुंचकर उसके साथ फिर मारपीट की, जिससे वह व बीच बचाव में मां उर्मिला देवी भी घायल हो गई। रजनी का कहना है कि इस बीच पता चला है कि पंकज पहले से शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे हैं। पीड़िता रजनी ने कांस्टेबल पति पंकज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी घटना गांव दिनहुली की है। गांव के रिहान को मंगलवार शाम गांव भौड़ेला निवासी मनमोहन ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मनमोहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed