फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress protests against filing of FIR against Shankaracharya

Firozabad News: शंकराचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against filing of FIR against Shankaracharya
-शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज के विरोध में मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिला एवं महानग - फोटो : -शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज के विरोध में मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिला एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों को अपमानित करने और उनके विरुद्ध यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। मामले की जांच कराए जाने की मांग की। जांच नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव-महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा प्रदेश सरकार सही बात करने वालों की बात दबाने की कोशिश करती है। अपनी बात कहने वाले शंकराचार्य व उनके शिष्य को पहले तो कुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करने से रोका गया। बटुकों को पीटा गया। यौन शोषण की झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है, उनके विरुद्ध इस तरह की साजिश गलत ही नहीं घोर पाप है। प्रदर्शन में राजवीर सिंह यादव , जितेंद्र तिवारी , हाजी नसीर अहमद , प्रदीप शर्मा, ओमवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed