फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congres, leader, pradeep mathur

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त-प्रदीप माथुर

Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
congres, leader, pradeep mathur
दुष्कर्म पीडिता के पिता की हत्या के मामले में रविवार शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्र - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक और विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेता ने इस घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खडे़ किए।
विज्ञापन

गत दिनों थाना उत्तर क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी स्थानीय कांग्रेसियों ने प्रांतीय नेतृत्व को दी थी। रविवार को यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह को आना था, लेकिन वह नहीं आ सके। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर रविवार शाम को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो चुकी है। इसी का परिणाम है पीड़िता को न्याय दिलाना तो दूर उसके पिता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लडा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी,महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, पीसीसी हाजी नसीर अहमद, मनोज भटेले, दिनेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed