फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congres

कांग्रेस का सरकार की ‘पोल खोल’ कार्यक्रम आज से

Tue, 05 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
congres
वार्ता के दौरान जानकारी देते कांग्रेस प्रभारी के साथ जिलाध्यक्ष संअीप तिवारी एव अन्य - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कांग्रेस गुरुवार से सरकार की पोल खोलने के लिए आंदोलन करेगी। यह 15 नवंबर तक यह कार्यक्रम लगातार चलेगा। इसमें किसानों की उपज का मूल्य युवाओं को रोजगार व विकास के मुद्दों से लेकर व्यापारियों की समस्याओं को उठाया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के आवास पर आयोजित बैठक में मंगलवार को आंदोलन की रणनीति तय की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आंदोलन आम जनता के साथ किया जाएगा। छह और सात नवंबर को ब्लाक, तहसील, कचहरी और कॉलेजों में भाजपा सरकार के खिलाफ पर्चा वितरण करेंगे। आठ व नौ नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

दस नवंबर को बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन के साथ जिले के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन करेंगे। 11 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में महंगी शिक्षा, निजीकरण और बेरोजगारी पर सवाल किए जाएंगे। 12 व 13 नवंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर सुनवाई अन्नदाता की सुनो चौपाल के साथ बिजली दर वृद्धि कर्ज माफी व फसल के मूल्य को लेकर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती पर ‘नेहरु के सपनों का भारत’ पर सेमिनार का आयोजन होगा। 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व सभा कर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, सतीश चंद्र अग्रवाल, रामनरेश यादव, कमलेश जैन, भरतेश जैन, मुकेश गौड़, उमेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed