फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Concomitant actions can learn from

सहगामी क्रियाओं से सीखने को मिलता है

Sat, 20 Feb 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 20 Feb 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
Concomitant actions can learn from
 मैनपुरी रोड मांड़ई स्थित सेंट जेबी ग्लोबल एकेडमी का वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक डा. हरीशचंद्र रौतेला रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह और आरएसएस के प्रांत घोष प्रमुख अनुज कुमार रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। वार्षिकोत्सव में बीटीसी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। नौनिहालों ने ‘मुझे माफ करना ओ साईंनाथ...’ पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इसके बाद बच्चों द्वारा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंध निदेशक डा. रामकैलाश यादव ने कहा कि जीवन के क्षेत्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा के निखार के लिए अग्रसर रहने की जरूरत है। शिक्षक बच्चों को एक नई दिशा देता है। प्रधानाचार्य एसके अरोड़ा ने कहा कि सफलता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मुख्य अतिथि हरीश चंद्र रौतेला ने कहा कि सहगामी क्रियाओं से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं। इस मौके पर  एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाष्कर राय, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, विवेक यादव, डा. जयदेव सिंह, बीबी गर्ग, ओमप्रकाश, अरुण, अरविंद पचौरी, चंद्रसेन यादव, शिवा राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed