फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Complaints of itchy and watery eyes; crowds at the OPD

Firozabad News: आंखों में खुजली और पानी आने की शिकायत, ओपीडी में लगी भीड़

Fri, 18 Sep 2026 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Complaints of itchy and watery eyes; crowds at the OPD
फिरोजाबाद। मौसम में बदलाव के बीच आंखों से जुड़ी परेशानियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों आंखों की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में करीब 100 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में पहुंचते थे, लेकिन इन दिनों यह संख्या बढ़कर 150 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 136 मरीजों ने उपचार कराया। ओपीडी में आने वाले मरीज आंखों में लालिमा, खुजली, पानी आने और सूजन की शिकायत कर रहे हैं। कुछ मरीज आंखों में जलन और असहजता की समस्या भी लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए नेत्र रोग विभाग में भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन




आंखों को रगड़ने से बचें, चिकित्सक को दिखाएं
मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डा. प्रेरणा उपाध्याय ने बताया कि इन दिनों आंखों से संबंधित शिकायतों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को आंखों की स्वच्छता पर ध्यान देने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed