फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Competitions took place on Mother's Day, winner honored

मातृत्व दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं, विजेता सम्मानित 

Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Competitions took place on Mother's Day, winner honored
भा‌र‌त विकास परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन किया
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जागृति एवं ज्योति महिला शाखा का संयुक्त दायित्व ग्रहण अधिष्ठापन समारोह एवं मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इधर, राष्ट्र्रपति से सम्मानित समाजसेविका लक्ष्मी सिकरवार एवं यशभारती से सम्मानित चक्रेश जैन का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित एडीफाई बर्ल्ड स्कूल प्रांगण में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में रीजनल सचिव हरिनरायन चतुर्वेदी ने कहा कि भारत विकास परिषद भारतीय संस्कृति को बचाने की पहल करती है। नगर विधायक मनीष असीजा ने भाविपा के प्रयासों की सराहना की। संजीव जैन एडवोकेट ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में हम अग्रणी रहेंगे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत आनंद मित्तल, अजय जिंदल, सुधीर अग्रवाल, संजीव जैन, महेश चंद्र गुप्ता, सुधीर जैन , मनोज शर्मा, उमेश शर्मा, रिंकू मित्तल, ममता जैन, अनुपमा अग्रवाल सुमन जिंदल, रेखा अग्रवाल ने किया। विशिष्ट वक्ता अंजू सिंघल, ब्रज प्रदेश महिला संयोजिका अंजू अग्रवाल, अलका अग्रवाल, सारिका गुप्ता, तनु अग्रवाल गायत्री चोपड़ा , प्रधानाचार्या दिनेश चंद्र अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। ‘मेरी मां प्यारी मां’ प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में गीत मित्तल एवं पर्ल बंसल एवं वरिष्ठ वर्ग में महक जैन प्रथम रहीं। मां को भेंट किए जाने वाले ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में गीत मित्तल प्रथम स्वाति द्वितीय और प्रकांक्षा मित्तल तृतीय रहीं। 
विज्ञापन


 इन्हें दिलाई समाजसेवा की शपथ 
 मुख्य शाखा के प्रदीप जैन ,सरवन बंसल, राजकुमार अग्रवाल, जाग्रति शाखा के  संजीव शर्मा , राजेश अग्रवाल, कमल जैन, महिला शाखा ज्योति की ममता मित्तल, चारुल मित्तल एवं मोनिका बंसल ने क्रमश: अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद  एवं  महिला संयोजिका अंजू सिंघल ने तीनो शाखाओं की कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed