फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Commotion on the use of substandard materials in road construction

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर हंगामा

Sat, 19 Dec 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the use of substandard materials in road construction
पालिका प्रशासन द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर कराए जा रहे सड़क निर्माण से लोगों में आक्रोश है। नियमानुसार कार्य न करने एवं निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर लोगों ने शनिवार को हंगामा किया। वहीं कंक्रीट की सड़क पर लगाई जा रही घटिया इंटरलॉकिंग को उखड़वा दिया।  क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 गौरतलब है कि नगर के विकास के लिए आए करोड़ों की धनराशि  से पालिका प्रशासन द्वारा जगह-जगह नाला और सड़क निर्माण कार्य कराया जा  रहा है। निर्माण कार्य में पालिका परिषद मनमानी ही नहीं सरकारी धन का  दुरुपयोग किया जा रहा है। नालों की चौड़ाई और गहराई का कोई मानक नहीं रखा गया है तो वहीं सड़क निर्माण को भी मनमाने तरीके से किया जा रहा है। एमपी रोड, नई बस्ती  तेल मिल रोड पूर्व में कंक्रीट की थी। वहीं अब पालिका इन मार्गों को इंटरलॉकिंग ईंटों से बना रहा है।  निर्माण से पूर्व कंक्रीट की सड़क को बिना उखाड़े इंटरलॉकिंग की जा रही है। वहीं नई बस्ती तेल मिल रोड पर सड़क कहीं ऊंची कर दी गई है तो कहीं नीची। इससे बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति होगी। शुक्रवार को तेल मिल रोड पर प्रकाश नगर के सामने घटिया इंटरलॉकिंग ईंट का प्रयोग होने पर लोगों द्वारा हंगामा किया गया था। इस पर ठेकेदार ने वहां से इंटरलॉकिंग उखड़वाकर नई बस्ती तेल मिल रोड पर लगानी शुरू कर दी। इस पर यहां के लोगों ने शनिवार को हंगामा कर दिया। आरोप है कि तेल मिल रोड  पर सड़क निर्माण में हद दर्जे का घपला हो रहा है। सड़क ऊंची-नीची बनाई जा रही है। इससे बारिश के दिनों में परेशानी होगी। लोगों ने डीएम विजय किरन आनंद से सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सुधाकर उपाध्याय, राजू शर्मा, राजू  अग्रवाल, महेश गुप्ता, आलोक शर्मा, दिवाकर उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, अनूप गुप्ता, शशांक गुप्ता, कुन्नू, ब्रह्मदत्त शर्मा, सोनू  शर्मा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन



यदि ठेकेदार घटिया सामग्री का  प्रयोग कर रहा है तो इसकी जांच करा पुन: निर्माण कराया जाएगा। किसी भी रूप में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग में नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं गलत हो रहा है तो जनता जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश चौधरी
प्रतिनिधि पालिकाध्यक्षा, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed