{"_id":"66a144d452be984e86091246","slug":"committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-after-an-argument-with-his-wife-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-129794-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पत्नी से कहासुनी के बाद पेड़ से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पत्नी से कहासुनी के बाद पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
Wed, 24 Jul 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने खेत पर लगे पेड़ से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजन को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है।गांव तोतलपुर निवासी जगदीश (50) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजन के मुताबिक वह नशे के आदी थे। वह अक्सर घर से बिना बताए गायब हो जाते। बुधवार की सुबह उसने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर लगे पेड़ से फंदा कसकर जान दे दी। परिजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। कुछ देर बाद घटनास्थल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजन को दे दी।
परिजन वहां पहुंचे तो पेड़ से युवक का शव लटका देखकर उनकी चींखे निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। साथ ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा ने बताया कि पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।