{"_id":"65341d78540515e61e06fcc4","slug":"commissioners-temperature-high-on-encroachment-instructions-to-remove-it-in-15-days-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-7844-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अतिक्रमण पर कमिश्नर का पारा हाई, 15 दिन में हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अतिक्रमण पर कमिश्नर का पारा हाई, 15 दिन में हटाने के निर्देश
Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। शहर को अतिक्रमण मुक्त व सौंदर्यीकरण कराए जाने के आदेशों के दो माह बाद भी हालात जस के तस मिलने पर कमिश्नर आगरा रितु माहेश्वरी का पारा हाई हो गया। शनिवार को उन्होंने शहर का भ्रमण करते हुए व्याप्त अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधीनस्थों को 15 दिनों के अंदर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए।
आगरा कमिश्नर रितु माहेश्वरी शनिवार दोपहर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची थीं। समाधान दिवस के उपरांत उन्होंने एक दिन की सीओ बनी समृद्धि उपाध्याय से बात की। सबसे पहले उन्हें सुभाष चौराहे पर जाम के हालातों से गुजरना पड़ा। मुख्य बाजार में भी उन्हें सड़क तक दुकानदारों के अतिक्रमण किए जाने एवं सड़क पर वाहनों के खड़े होने पर जाम के हालत मिले। इससे उनका पारा हाई हो गया।
उन्होंने तहसील स्तरीय अधिकारियों सीओ अनिवेश कुमार व पालिका ईओ आशुतोष त्रिपाठी को आदेशित करते हुए कहा कि शहर के हालातों में कोई अंतर नहीं आया है। उन्होंने आदेशित किया कि शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर अभियान चलाया जाए। अतिक्रमण को हटाकर शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को नोटिस तामील कराए जाने की भी जानकारी ली। उन्होंने सड़क पर लगने वाले अस्थाई अतिक्रमण ठेल, रेहड़ी वालों को शीघ्र ही अस्थाई अतिक्रमण को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नवरात्र व दिवाली पर रामलीला, दुर्गा महोत्सव स्थलों के अलावा शहर में बेहतर साफ-सफाई कराने के आदेश दिए। ईओ ने बताया कि मंडलायुक्त ने अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। साफ सफाई बेहतर रखने पर भी जोर दिया है। दो सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इससे पहले अस्थाई अतिक्रमण को स्थानांतरित कराया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, थाना प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।