{"_id":"3021754c00a0df32f1ea93d9fe185e86","slug":"comes-prosperity-by-the-shantinath-legislation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिनाथ विधान से आती है सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिनाथ विधान से आती है सुख समृद्धि
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसिया जी मंदिर में आयोजित शांतिनाथ विधान में बालयोगी मुनि श्री अमित सागर जी महाराज ने कहा विधान से विश्व में शांति एवं सुख समृद्धि आती है। विधान में पूजा अर्चना के साथ संगीतमय विधान संचालित किया गया।
कोटला रोड स्थित रत्नत्रय नसिया जी मंदिर प्रांगण में शांतिनाथ विधान का आयोजन महिला जैन मिलन, वर्धमान महिला मंडल और श्री धर्मश्रुति शोध संस्थान के तत्वावधान में किया जा रहा है। मुनि श्री अमित सागर महाराज ने कहा कि श्री शांतिनाथ विधान विश्व में सुख समृद्धि एवं शांति स्थापित करने के लिए है। मुनि श्री ने अष्टप्रतिहार्य क्या होता है? इसकी जानकारी देने के साथ ही पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराज श्री ने विधान के दौरान योग गुरु विनोद की उपस्थिति में 300 से अधिक श्रद्धालुजनों को योगासन कराए। योग से निरोग कैसे ही रह सकेंगे? की जानकारी दी। बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज को इटावा से आए महेंद्र कुमार जैन हाथी बाबा और उनके परिवार ने चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। इस दौरान बसंत कुमार जैन, राजेश जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन, नितिन जैन, राजकपूर जैन, हरिदयाल जैन, गुलाब चंद्र जैन, अंकित, लकी आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शांतिनाथ विधान दो जुलाई तक अनवरत जारी रहेगा।