{"_id":"61ffdeeccef7013a635f9afc","slug":"colleges-will-open-from-today-happiness-among-students-and-operators-firozabad-news-agr5234820150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुल जाएंगे कॉलेज, विद्यार्थी और संचालकों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुल जाएंगे कॉलेज, विद्यार्थी और संचालकों में खुशी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण बीते एक माह से सभी विद्यालय व उच्च शैक्षणिक संस्थान बंद चल रहे हैं। कोरोना संक्रमण कम होने पर शासन ने सोमवार से इंटर कॉलेज समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं को खोलने के आदेश दिए हैं।
कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। हालांकि अभी प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। शैक्षणिक संस्थाओं को खोले जाने की घोषणा के बाद विद्यालय संचालकों के साथ ही अभिभावक व छात्र-छात्राएं भी उत्साहित हैं।
सोमवार से जनपद के सभी इंटर कॉलेजों के साथ ही अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में भी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित हो सकेंगी। हालांकि अभी प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं के संचालन पर रोक अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
पंडित मुरारीलाल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के निदेशक मनोज गर्ग का कहना है कि कोरोना की वजह से शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। स्कूलों को भी संकटों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में स्कूल खोले जाने का फैसला बिल्कुल सही है। किड़्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक मयंक भटनागर ने कहा कि कोरोना काल में हर चीज में छूट बढ़ा दी गई है। ऐसे में स्कूल बंद होने से शिक्षा का नुकसान हो रहा था। अब स्कूल खुलने से शिक्षा के माहौल में सुधार आएगा।
विद्यालयों के संचालन के संबंध में अपर मुख्य सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। सभी विद्यालय कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं होगी।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस