{"_id":"1cebe8be67aac13841976a32eea6d9f5","slug":"college-students-angry-arbitrary-commotion-throwing-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की मनमानी से नाराज छात्रों का हंगामा, फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की मनमानी से नाराज छात्रों का हंगामा, फेंके पत्थर
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडी जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और रोड पर जाम लगा दिया। गाड़ियों पर पथराव भी किया गया। छात्र स्कूल की मनमर्जी तरीके से अवकाश करने से आक्रोशित थे। सूचना पर एबीवीपी के कार्यकर्ता भी आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे।
छात्र सोमवार को कॉलेज पहुंचे तो गेट पर ताला बंद था। इसके बाद छात्र आक्रोशित हो उठे। एकत्रित होकर सभी छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया गया। वाहनों पर पत्थर भी फेंके गए। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय की मनमर्जी ढंग सें छुट्टी कर दी जाती है। अवकाश की पूर्व में कोई सूचना नहीं दी जाती है। दूर-दराज से आने वाले छात्रों को विद्यालय बंद होने के कारण लौटना पड़ता है। आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह से विद्यालय बंद है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा ट्यूशन के लिए भी दबाव बनाया जाता है। सूचना पर कॉलेज प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाया। इसके बाद छात्र शांत हुए।
लेखपाल परीक्षा के संबंध में गुरुवार को मीटिंग पालीवाल हॉल में थी। शुक्रवार को बाहरी शिक्षकों की मीटिंग ली गई। शनिवार को सिटिंग प्लान कॉलेज में किया था। रविवार को परीक्षा थी, इसलिए सोमवार को अवकाश कर दिया था।
विज्ञापन
मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य
पीडी जैन इंटर कॉलेज