{"_id":"57d303c34f1c1b9679317ef4","slug":"coaching-s-bush-upturned-six-girls-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग की बस पलटी, छह छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग की बस पलटी, छह छात्राएं घायल
Amar Ujala
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग की बस पलटी, छह छात्राएं घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना के बाद चालक भागा
छात्राओं को लेकर जा रही फीरोजाबाद के कोचिंग सेंटर झा क्लासेज की बस शुक्रवार की सुबह नौ बजे के लगभग हाईवे पर भूड़ा नहर पुल के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर उलट गई। छह छात्राएं घायल हो गईं।
बस चालक भाग गया। राहगीरों ने बस में से छात्राओं को बाहर निकाला। इस बीच कुछ छात्राओं ने अभिभावकों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में अभिभावक व झा क्लासेज के डायरेक्टर शिवशंकर व पुलिस भी पहुंच गई। घायल छात्राओं में प्रिया गुप्ता पुत्री संजय गुप्ता, सिरसागंज, प्रिया दीक्षित पुत्री आलोक दीक्षित, घिरोर, मोहिनी पुत्री अरविंद, प्रगति पुत्री राजेश, पियूषा यादव पुत्री अरविंद यादव व रिया गुप्ता निवासी शिकोहाबाद शामिल हैं। सभी को शिकोहाबाद में डा. राजेश यादव के सरोज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर चोटों के कारण मोहिनी व प्रिया को उनके अभिभावक फीरोजाबाद उपचार के लिए ले गये। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दे गई।