फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Coaching centers lack fire safety measures; administration takes a strict stance.

Firozabad News: कोचिंग सेंटरों में अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं, प्रशासन सख्त

Sun, 05 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Coaching centers lack fire safety measures; administration takes a strict stance.
फैक्टरी में अग्निसुरक्षा यंत्रों की जांच करती अग्निशमन विभाग की टीम। स्रोतः विभाग - फोटो : फैक्टरी में अग्निसुरक्षा यंत्रों की जांच करती अग्निशमन विभाग की टीम। स्रोतः विभाग
फिरोजाबाद। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग का चेकिंग अभियान जारी है। रविवार को टीमों ने जिले के विभिन्न संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रमुख संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी और घोर लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि फिरोजाबाद ग्लास सेल इंडस्ट्रीज, मक्खनपुर के भवन में अग्निशमन की व्यवस्थाएं तो स्थापित थीं, लेकिन निरीक्षण के दौरान वे पूरी तरह खराब और बंद मिला। प्रबंधक को इस लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाते हुए सिस्टम को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए गए। फ्रेंड्स लाइब्रेरी, आंबेडकर पार्क, प्रतापपुर चौराहा, शिकोहाबाद के भवन में आग से बचाव का कोई भी सुरक्षा उपकरण या इंतजाम मौजूद नहीं था। संचालक को तत्काल फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित करने की कड़ी हिदायत दी गई है। एवन कंप्यूटर क्लासेस, प्रतापपुर चौराहा, शिकोहाबाद में भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह शून्य मिली। छात्रों के जीवन को खतरे में डालकर चलाई जा रही इस क्लास के प्रबंधक को अविलंब उपकरण लगाने की चेतावनी दी गई है। सीएफओ ने बताया कि जिन संस्थानों में खामियां मिली हैं, उन्हें कमियां दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई है, ऐसा न करने पर सीधे प्राथमिकी दर्ज करा सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed