फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Coach attendant sent to jail in case of liquor smuggling in train, two challaned

Firozabad News: ट्रेन में शराब की तस्करी के मामले में कोच अटेंडेंट को भेजा जेल, दो के चालान

Fri, 23 May 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Coach attendant sent to jail in case of liquor smuggling in train, two challaned
टूडला में ट्रेन से बरामद स्कॉटलैंड की शराब - फोटो : टूडला में ट्रेन से बरामद स्कॉटलैंड की शराब
टूंडला। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए तीन कोच अटेंडेंट से पूछताछ और गहन जांच के बाद एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं रेलवे के वाणिज्य विभाग ने हिरासत में लिए दो कोच अटेंडेंट का चालान किया है। बिहार चुनाव को देखते हुए आरपीएफ ट्रेनों में सघन चेकिंग चला रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में आरपीएफ के एस्कार्ट को ट्रेन के कोच संख्या वातानुकूलित ए-1 व ए-2 में रखे सामानों पर शक हुआ था। उन्होंने सामानों को चेक किया तो कोच ए-2 में रखे जाने वाले कंबल, चादरों की अलमारी व गेलरी में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ अंग्रेजी शराब का जखीरा मिला था। ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर कॉमर्शियल विभाग, आरपीएफ ने कोच से 12 कॉर्टन, तीन बैग, दो बोरी व दो अन्य पॉलिथीन के बैग बरामद किए थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रेन के तीन कोच अटेंडेंट नितेश पासवान निवासी विद्यावती हुगली पश्चिम बंगाल, मोनू कुमार निवासी गया। दमन कुमार निवासी मुंगेर बिहार को हिरासत में ले लिया था। आरपीएफ के कंपनी कमांडर अमित चौधरी ने बताया कि मामला आबकारी विभाग से जुड़ा होने पर मामले को जीआरपी में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं जीआरपी प्रभारी अमित कुमार ने मामले में दमन कुमार निवासी मुंगेर, बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि कोच अटेंडेंट नितेश पासवान व मोनू कुमार का वाणिज्य विभाग ने चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कॉटलैंड की थी बरामद महंगी शराब

टूंडला ट्रेन में पकड़ी गई शराब महंगी ब्रांड की है। पकड़ी शराब में एक बैग से पांच बोतल स्कॉटलैंड की बरामद हुईं हैं। एक बोतल की कीमत एक लाख 10 हजार 499 रुपये है। अन्य बैगों से महंगी शराब की बोतल मिलीं हैं। इसकी एक बोतल की कीमत 24 हजार 990 रुपये है। कुल बरामद शराब की कीमत लगभग 8,52,330 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed