फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Civil diploma engineers demonstrated at the district headquarters.

Firozabad News: सिविल डिप्लोमा इंजीनियरों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Civil diploma engineers demonstrated at the district headquarters.
मांगों को लेकर धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारी। स्रोत -स्वयं
फिरोजाबाद। पेंशन पुनरीक्षण में व्याप्त विसंगतियों और आठवें वेतन आयोग को लागू किए जाने की मांग के संबंध में मंगलवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने जिला मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग परिसर में संघ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में मौजूद इंजीनियरों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग से संबंधित अधिसूचनाओं एवं वित्त एवं विधेयक 2025 के प्रावधानों के कारण पेंशन व्यवस्था में गंभीर असमानताएं उत्पन्न हो गई हैं। समान सेवा अवधि के बावजूद अलग-अलग पेंशन निर्धारण,अंशदायी व गैर-अंशदायी पेंशन जैसी व्यवस्थाएं इंजीनियर वर्ग के साथ अन्याय हैं।
विज्ञापन

संघ ने आठवें वेतन आयोग को तत्काल लागू करने,पेंशन विसंगतियों को समाप्त करने एवं इंजीनियरों के साथ न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन किया जाएगा प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विशंभर सिंह, सचिव अमित कुमार, उप महासचिव आगरा मंडल हिमांशु कुमार, खंडीय अध्यक्ष श्याम सुंदर, खंडीय सचिव सोनवीर सिंह,अतुल पचौरी,आकाश कुमार,ललित कुमार,सुनीत कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed