फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

नवरात्र में गड्ढों से होकर मातारानी के मंदिर तक जाएंगे भक्त

Wed, 14 Oct 2020 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
civic
सैलई चौराहे पर पानी की पाइप लाइन फटने के बाद गड्ढे में भरा पानी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नवरात्र में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों को गड्ढों से होकर मंदिर तक पहुंचना पडे़गा। नवरात्र में मात्र तीन दिन शेष हैं और मंदिर जाने वाले रास्ते जर्जर हैं। कोटला रोड, हनुमान रोड, सर्विस रोड की हालत सही नहीं है। सड़क के गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम ने अभी तक कुछ नहीं किया है। श्रद्धालु तड़के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे तो ये गड्ढे उनके लिए मुसीबत बनेंगे। दंडौती लगाने वाले भक्तों को जर्जर सड़कों की गिट्टियां चुभेंगी।
विज्ञापन

कोटला चुंगी चौराहे से पुलिस चौकी तक 40 गड्ढे
कोटला चुंगी चौराहे से कोटला रोड पुलिस चौकी तक बाजार है। इस रास्ते से भक्त राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर और पथरावी माता के मंदिर से लिए दर्शन करने जाते हैं। नेजा लेकर भी भक्त इसी रास्ते से मंदिर तक आती है। इस रोड पर करीब 40 स्थानों पर गड्ढे हैं। जगह-जगह से सड़क कट गई है। यहां से गुजरने वाले लोग बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन

सात माह में सर्विस रोड पर फिर हो गई जर्जर
सर्विस रोड के दोनों ओर की सड़क फरवरी माह में ही बनाई थी। सात माह बाद दोनों तरफ की सड़क पर फिर गड्ढे हो गए हैं। यह रास्ता मंदिर जाने वाले रास्तों को जोड़ता है। कैलादेवी मंदिर, पथवारी माता मंदिर और शहर से उसायनी स्थिति वैष्णोदेवी धाम मंदिर जाने के लिए सर्विस रोड मुख्य रास्ता है। दंडौती लगाने वाले देवी भक्त भी सर्विस रोड से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालू-गिट्टी डालने के बाद भी नहीं भरे गड्ढे
हनुमान रोड रामलीला मैदान, कैलादेवी मंदिर और हनुमान मंदिर जाने वाले रास्ते को जोड़ता है। राजेंद्र विश्राम गृह से लेकर दुली चौराहे तक सड़क पर 50 से अधिक गड्ढे हैं। चूड़ी से लदे ठेल अक्सर यहां पलट जाते हैं। लोग बताते हैं कि एक माह पहले बालू मिश्रित गिट्टी डाल कर गड्ढे भरे थे। कुछ ही दिन बाद गिट्टी गड्ढों से बाहर आ गई और फिर से गड्ढे दिखने लगे।
गड्ढे भरने में खर्च किए थे 12 लाख
फरवरी माह में सर्विस रोड पर सड़कों की मरमम्त के कार्य पर 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे। गड्ढे फिर हो गए हैं, इन्हें ठीक कराया जाएगा। शहर में मंदिर जाने वाले जिन मार्गों पर गड्ढे हैं, उनको एक-दो दिन में भरवा दिया जाएगा। इसके लिए पांच टीमें कार्य कर रही हैं।

अतुल पांडेय - प्रभारी एक्सईएन निर्माण विभाग
कोटला चुंगी से लेकर कोटला रोड पुलिस चौकी तक सड़क काफी खराब है। ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी होती है। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
सुनील कुमार, कोटला रोड।
हनुमान रोड पर आए दिन गड्ढों में चूड़ी के ठेल पलट जाते हैं। इससे मजदूरों का नुकसान होता है। निगम को इन गड्ढों को ठीक कराने की सुध लेनी चाहिए।
श्याम सुंदर, हनुमान रोड।
मंदिर जाने वाले रास्तों की मरम्मत नगर निगम को करानी चाहिए। बालू-गिट्टी डाल कर गड्ढे भरने का प्रयोग सफल नहीं है। मजबूत पेंचवर्क कराया जाए तो गड्ढे भरे जा सकते हैं।
हरिओम वर्मा - पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed