फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

जुड़ाई मजदूरों की समस्याओं के निदान को बनी त्रिपक्षीय समिति

Wed, 16 Sep 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
civic
अपने घर पर चूड़ी की जुड़ाई करता श्रमिक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चूड़ी जुड़ाई कार्य से जुडे़ श्रमिकों के वेतन (मजदूरी) पुनरीक्षण एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए शासन ने उप श्रमायुक्त आगरा क्षेत्र की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय समिति का गठन किया है। इस समिति में श्रम विभाग, सेवायोजक और श्रमिक संगठनों से जुडे़ प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

चूड़ी जुड़ाई के कार्य से करीब चार लाख श्रमिक सीधे रूप से जुडे़ हैं। कांच की चूड़ी निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण अंग चूड़ी जुड़ाई श्रमिक हैं। कारखानों से चूड़ी अपने घरों में लाते हैं। घरों पर गैस या मिट्टी के तेल के बर्नरों के माध्यम से घर-घर में चूड़ी जुड़ाई का कार्य संपन्न होता है। इस कार्य में महिलाएं भी जुड़ी हैं। विगत वर्षों में 100 तोड़े जुड़ाई की दरों में प्रतिवर्ष मात्र 50 रुपये की वृद्धि की जाती रही है। हर साल श्रमिक मजदूरी को लेकर आंदोलन करते हैं। मजदूरी निर्धारण के लिए कोई पैमाना भी नहीं है। सेवायोजक जो तय कर दें वही मजदूरी दी जाती है।
विज्ञापन

त्रिपक्षीय समिति में यह लोग रहेंगे
त्रिपक्षीय समिति के अध्यक्ष और सचिव उप श्रमायुक्त आगरा परिक्षेत्र आगरा होंगे। सेवायोजक प्रतिनिधि में दि ग्लास इंड्रस्ट्रीयल सिंडीकेट के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उद्यमी हाजी आरिफ, उद्यमी राकेश अग्रवाल और उद्यमी हेमंत अग्रवाल शामिल किए गए हैं। श्रमिक प्रतिनिधियों में राधा शंखवार, सोमेश गोस्वामी, अजय कुमार और सुरेश चंद्र सुमन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक उठाते रहे हैं मुद्दा, प्रयासों को मिली सफलता
जुड़ाई मजदूरों की समस्याओं और मजदूरी निर्धारण का मुद्दा सदर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पूरी स्थिति से अवगत कराया था। श्रम सचिव से लखनऊ में वार्ता की थी। समिति से यहां सर्वे भी कराया गया था। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि त्रिपक्षीय समिति के गठन से जुड़ाई श्रमिकों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed